
नरसिंहपुर। जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमे बगासपुर गांव के पास छिरारू गांव से गोटेगांव अस्पताल आ रहे एक दंपति और उनके साथ चल रहे युवक की मोटरसाइकिल सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे उदयराज पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल यादव और उनकी पत्नी सीमा यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
धूमा थाना क्षेत्र के छिरारू गांव निवासी राहुल यादव, उनकी पत्नी सीमा यादव जो गर्भवती हैं, और उदयराज पटेल मोटर साइकिल से चेकअप कराने गोटेगांव सरकारी अस्पताल आ रहे थे। तभी सामने से नियंत्रण खो बैठी पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में उदयराज पटेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल यादव का बायां हाथ बुरी तरह से फ्रैक्चर हो गया और सीमा यादव का भी बायां हाथ टूट गया। पिकअप वाहन उमरिया निवासी किसी गोपाल पटेल का बताया जा रहा है। घटना के बाद घायलों को तुरंत गोटेगांव अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. डंडोतिया और डॉ. बिंसी मेडरेई ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया। जहाँ इलाज के दौरान राहुल की भी मौत हो गई, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
