इटारसी। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पितृ पक्ष पर भगवान गणेश की स्थापना की परंपरा पिछले 90 वर्षों से जारी है। यहां स्थापित गणेश प्रतिमा को मस्करा गणेश के नाम से जाना जाता है। इसकी शुरुआत स्व. प्रीतम चंद्र गौर (सारंग टी स्टाल) ने की थी। उनके निधन के बाद पुत्र राजकुमार गौर, अरुण गौर और स्व. विजय गौर ने यह परंपरा आगे बढ़ाई। वर्तमान में जितेन्द्र गौर और ईशान गौर प्रतिवर्ष गणेश प्रतिमा की स्थापना कर रहे हैं।
मुख्य कार्यकर्ता ईशान गौर ने बताया कि हर साल गणेशजी के साथ रिद्धि-सिद्धि की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाती हैं। रविवार को सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मस्करा गणेश के दर्शन किए। गणेश उत्सव के दौरान हनुमान मंदिर परिसर की आकर्षक साज-सज्जा लोगों के लिए विशेष आकर्षण बनी हुई है।
पितृ पक्ष में रिद्धि-सिद्धि संग विराजमान मस्करा गणेश
