जिला अस्पताल में बेडशीट की कमी से मरीज परेशान

छतरपुर। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल और सर्जिकल वार्ड में बेडशीट की कमी के कारण मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में उपचाररत कई मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि बेड पर चादरें उपलब्ध न होने से साफ-सफाई की समस्या बनी रहती है, जिसके चलते संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है।

आज 14 सितंबर दोपहर करीब 3 बजे भर्ती मरीजों ने इस स्थिति की जानकारी दी। उनका कहना है कि बिना बेडशीट के सीधे गद्दे पर लेटना मजबूरी है, जिससे घाव वाले मरीजों को अतिरिक्त दर्द और असुविधा हो रही है। परिजनों का कहना है कि जिला अस्पताल जैसी बड़ी चिकित्सा सुविधा में ऐसी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि मरीजों को स्वच्छ बेडशीट तुरंत उपलब्ध कराई जाए। मरीजों का कहना है कि जब तक अस्पताल प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं देगा, तब तक संक्रमण और अन्य बीमारियों का खतरा लगातार बना रहेगा।

 

Next Post

चौरिया कुर्मी समाज महासंघ का सम्मान समारोह 26 अक्टूबर को

Mon Sep 15 , 2025
इटारसी। साईं कृष्णा रिजॉर्ट में चौरिया कुर्मी समाज महासंघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष नवीन पटेल ने घोषणा की कि 26 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। सचिव गिरधारी चौरे ने बताया कि इस वर्ष समारोह के साथ सात दिवसीय सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती महोत्सव […]

You May Like