नरेन नदी मे डूबने से दो की मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई शहर थाना क्षेत्र से निकली नरेन नदी मे डूबने से दो की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार को दोपहर मे खुरई निवासी मयंक यादव उम्र 11 वर्ष और हर्ष यादव उम्र 17 वर्ष नहाने के लिए नरेन नदी पर गये थे। कि पानी के बहाव मे बह गए। जिसकी सूचना पर पुलिस ने रेस्क्यू चलाया और पानी मे डूबे दोनो शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। पूर्व ने मर्ग कायम कर जाँच मे ले लिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौंप दिए गए है।

Next Post

अवैध लकड़ियों के जखीरा की जांच करने गई वन टीम पर हमला

Sun Sep 14 , 2025
शहडोल। जिले के जयसिंहनगर में वन विभाग की टीम पर हमला हुआ है। यहां तक कि आरोपियों ने शासकीय दस्तावेजों को वन विभाग की टीम के सामने ही फाड़ फेंका है। यह घटना उस समय हुई जब एक स्थान पर वन विभाग को सूचना मिली कि अवैध रूप से इमारती […]

You May Like