ड्रग्स कांड: 24 घंटे बीते BJP मंडल उपाध्यक्ष फरार, आंजना की दिग्गज नेताओं संग फोटो से लोग अवाक 

शाजापुर।एक तरफ प्रदेश के मुखिया नशे से दूर रहने के लिए अभियान चला रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी के कुछ पदाधिकारी ड्रग्स के कारोबार से जुडकर ड्रग माफिया बने हुए हैं. आगर जिले के तनोडिया में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राहुल आंजना पिता सेवाराम आंजना जिनके पिता ग्राम पंचायत थडोदा में सरपंच हैं उसके पास से बीती रात आगर पुलिस ने पांच करोड ़ की केटामाइन ड्रग्स जब्त की, लेकिन राहुल आंजना फरार हो गया बाकी दो साथी पुलिस ने गिरफ्त में है.

गौरतलब है कि आगर जिला पहले से ही नशे के कारोबार को लेकर चर्चा में रहा है. राजस्थान की सीमा से सटा आगर जिला मादक पदार्थों की तस्करी में शुरू से ही चर्चा में रहा है. अब सत्ता पक्ष से जुडे पदाधिकारी ही खुलेआम इस नशे के कारोबार से जुडे हैं. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो कार में छुपाकर भारी मात्रा में तनोडिया मंडल उपाध्यक्ष राहुल आंजना अपने साथियों के साथ ड्रग लेकर जा रहा था, इसमें केटेमाइन ड्रग के साथ मशीनें एवं अन्य उपकरण रखे हुए थे. मुख्य आरोपी भाजपा में सक्रीय भूमिका निर्वहन करता है और उनके पिता भी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं. आगर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरूद्व मामला दर्ज कर नौ किलो मादक पदार्थ केटामाइन एवं अन्य सामग्री बरामद की है, जिसकी कीमत पांच करोड़ रूपये बताई जा रही है.

बड़े भाजपा नेताओं के साथ ड्रग आरोपी के फोटो वायरल

तनोडिया भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राहुल आंजना ने सत्ता की आड़ में ड्रग्स को अपना धंधा पनपाया. राहुल के स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राहुल आंजना लंबे समय से ड्रग्स के कारोबार से जुडा हुआ है. चूंकि सत्ता पक्ष का मंडल उपाध्यक्ष होने के कारण उस पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस हिचकती थी लेकिन इस बार उसका सत्ता का रसूख काम नहीं आया.

 

सबसे खतरनाक है केटामाइन ड्रग्स…

दस किलो केटामाइन से 80 किलो एमडी केटामाइन ड्रग्स बनाया जा सकता है. जो बेहद ही खरतनाक ड्रग की श्रेणी में आता है, आगर पुलिस ने नौ किलो केटामाइन ड्रग्स बरामद किया है जिसकी कीमत 5 करोड़ बताई जा रही है. पुलिस ने मामले में ईश्वर मालवीय और दौलतसिंह आंजना को गिरफ्तार किया है जबकि राहुल फरार है.

 

नशे के कारोबार में लिप्त भाजपा नेता…

एक तरफ प्रदेश सरकार नशे के कारोबार और नशे से दूर रहने के लिए लाखों रूपये खर्च कर अभियान चला रही है. पिछले महीने नशे से दूर रहने के लिए अभियान में कई भाजपा नेताओं ने नशा मुक्ति पर ज्ञान दिया था. लेकिन आज उनकी ही पार्टी के पदाधिकारी उनके ही अभियान की हवा निकालकर करोड़ो की ड्रग बेच रहे हैं.

इनका कहना है

ड्रग्स मामले में मुख्य आरोपी राहुल आंजना फरार है, उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विनोद कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, आगर मालवा

Next Post

रूस से तेल आयात बंद करें नाटो देश, चीन पर लगायें 100 प्रतिशत तक आयात शुल्क: ट्रंप

Sat Sep 13 , 2025
वाशिंगटन, 13 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों से रूस से कच्चे तेल का आयात बंद करने और चीन पर 50 से 100 प्रतिशत तक आयात शुल्क लगाने का आह्वान किया। श्री ट्रंप ने ट्रुथसोशल पर शनिवार को नाटो देशों […]

You May Like