विवेकानंद चौराहे पर यातायात पुलिस की चालानी कार्रवाई

विदिशा: सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में 15 दिनों तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चलाया जा रहा है. इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा शुक्रवार को विवेकानंद चौराहे पर विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई.

जांच में वाहन चालकों के पास दस्तावेजों की कमी और यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आए. ऐसे वाहनों पर पुलिस ने चालानी कार्रवाई की. अभियान का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पखवाड़े के दौरान लगातार जांच और कार्रवाई जारी रहेगी.

Next Post

कबड्डी में निवाड़ी विजेता, सागर रहा उप विजेता

Sat Sep 13 , 2025
पलेरा: संभागीय कबड्डी व योगासन प्रतियोगिता सागर संभाग के 6 जिलों में टीकमगढ़, सागर, दमोह पन्ना, छतरपुर के बालक-बालिकाओं ने वर्ग 14 वर्ष, वर्ग 17 वर्ष वर्ग 19 वर्ष में जबरदस्त खेल का जलवा बिखेरा। 19 वर्ष बालिका वर्ग में निवाड़ी की टीम विजेता रही।सागर की टीम उप विजेता रही। […]

You May Like