प्राइड ऑफ एमपी सीजन 5 के ऑडिशन में उमड़ा जोश

भोपाल। रजत ग्राउंड होटल में मंगलवार को प्राइड ऑफ एमपी सीजन 5 का मेगा ऑडिशन आयोजित किया गया। सुबह से ही आयोजन स्थल पर युवाओं की भीड़ नजर आई। युवाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास और आंखों में कुछ कर दिखाने का जज्बा साफ दिखाई दे रहा था। ऑडिशन में राजधानी के साथ-साथ प्रदेश के कई जिलों से आए युवाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें मॉडलिंग पर्सनैलिटी और मंचीय प्रस्तुति के लिए प्रतिभागियों ने अपनी कला का खुलकर प्रदर्शन किया। किसी ने रैंप पर कदम रखे तो किसी ने आत्मविश्वास के साथ अपना परिचय दिया। पूरे माहौल में प्रतिस्पर्धा के साथ उत्साह भी बना रहा। आयोजकों ने बताया इस वर्ष ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से करीब 150 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। जिसमें हर आयु वर्ग के प्रतिभागी ऑडिशन का हिस्सा बने। आयोजन में कुछ युवाओं ने बताया कि यह उनके लिये पहला मंच है, तो वह अपनी प्रतिभा को मंच पर दिखाने के लिये उत्साहित हैं. वहीं कुछ ने अपने पहले के अनुभवों को साझा करते हुये कहा कि इस मंच से उन्हें आत्मविश्वास मिला है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रुफी खान ने बताया कि प्राइड ऑफ एमपी पिछले 5 वर्षों से युवाओं को आगे बढ़ने का मंच दे रहा है। उन्होंने कहा कि उद्देश्य सिर्फ मॉडलिंग नहीं बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व को निखारना है।

ऑडिशन के दौरान मॉडल मधुसूदन और प्राइड ऑफ एमपी सीजन 2 की विजेता मॉडल डॉ दीपा भी मौजूद रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुये उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ऑडिशन स्थल पर मौजूद अभिभावकों और दर्शकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला.

Next Post

बावडी बंद करने पर विवाद: खेत मालिक पर यूरिया डाला , जेसीबी पर पथराव

Wed Dec 17 , 2025
बुरहानपुर: ग्राम डोंगरगांव में मंगलवार को 50 साल पुराने कुएं / बावडी को बंद किए जाने की कोशिश के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। कुआं बंद करने पहुंचे खेत मालिक की जेसीबी पर ग्रामीणों ने पथराव कर दियाए जिससे मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान एक कार […]

You May Like