शिवपुरी: पिछोर जनपद की ग्राम पंचायत नदना के ग्राम पिपरौनिया में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवपुरी द्वारा जन-मन आवासों का निरीक्षण किया तथा हितग्राहियों को 15 सितंबर तक आवास पूर्ण करने की समझाइश दी गई, सीईओ नरवरिया द्वारा हितग्राहियों को समझाइश देते हुए कहा कि जो पैसा सरकार आपको आवास बनाने के लिए दे रही है।
उसका सही से उपयोग कर आवास पूर्ण करें, उक्त पैसे को किसी दूसरे कामों में खर्च न करें। सीईओ नरेंद्र नरवरिया रात्रि चौपाल तथा नुक्कड़ चौपाल आदि लगाकर अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को लगातार समझाइश दे रहे हैं।
लंबे समय बाद पिछोर जनपद के ग्रामीण क्षेत्र तक अधिकारी पहुंच कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, पिछोर जनपद में आवासों की प्रगति बहुत खराब थी और लोगों का मानना था कि आदिवासी वर्ग आवास नहीं बना रहे हैं, जबकि सीईओ नरवरिया के सतत भ्रमण और मॉनिटरिंग का ही परिणाम है कि पिछोर जनपद जिले की रैंकिंग में सातवें स्थान से तीसरे स्थान पर आ गई है।
