
नौरोजाबाद। श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर के बैनर तले सर्वोदय महिला समिति, जोहिला क्षेत्र द्वारा ग्राम पंचायत महुरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आसपास की बस्तियों से लगभग 50 महिलाओं और पुरुषों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
शिविर में अनुभवी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराईं। साथ ही संतुलित व स्वास्थ्यवर्धक आहार के महत्व की जानकारी दी गई तथा सभी महिलाओं को पौष्टिक आहार के पैकेट वितरित किए गए।
सर्वोदया महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती सश्मिता साहू ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना और पोषण संबंधी जागरूकता फैलाना है। ग्राम पंचायत महुरा के सरपंच और सदस्यों ने भी कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया।
स्थानीय महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविरों के आयोजन की अपेक्षा जताई।
