जैन स्कूल में संस्थापक वर्णी जी महाराज की जन्म जयंती मनाई गई

सागर। जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और जैन पब्लिक स्कूल सीबीएसई के संस्थापक क्षुल्लक गणेश प्रसाद वर्णी की 152 वी जन्म जयंती मनाई गई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि एम कुमार संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग, विशिष्ट अतिथि अरविंद जैन जिला शिक्षा अधिकारी और अध्यक्षता राजीव चौधरी कार्याध्यक्ष ने की। इस अवसर पर सचिव डॉक्टर के के सराफ ने वर्णी जी महाराज द्वारा स्थापित जैन हाई स्कूल की प्रगति और अतीत से अवगत कराया। संयुक्त संचालक श्री कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र मे जैन स्कूल द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जैन ने बीते वर्षो मे प्रबंध समिति द्वारा किए गए कार्यो को शिक्षा के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर विमल जैन सह सचिव, अशोक फुसकेले, डॉक्टर अरूण सिंघई, संतोष रांधेलीय,सिद्धार्थ जैन, ऋषभ समैया, प्रदीप रांधेलीय , अरविंद जैन, डॉक्टर रश्मि जैन, उपस्थित रही। अध्यक्ष राजीव चौधरी ने दोनो स्कूलो की उत्तरोत्तर प्रगति और वर्णी जी के जीवन वृतांत से अवगत कराया। कार्यक्रम मे प्राचार्य आर के यादव, पवन जैन, अनूप दुबे, वैशाली अग्रवाल, नितिन तिवारी एवम दोनो स्कूलो के शिक्षक शिक्षिकाये उपस्थित रही। जैन पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 वी के छात्र पार्थ गुप्ता को नीट परीक्षा मे सफलता प्राप्त होने पर स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर ही गत वर्ष के मेधावी छात्र छात्राओ को पुरस्कृत और दोनो विद्यालयो के शिक्षक शिक्षिकाओ को सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन जैन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य रजनीश जैन द्वारा किया गया।

 

Next Post

चौक मंदिर में आर्यिका श्री श्रष्टि भूषण माता की अगवानी, वर्णी जी महाराज जयंती मनाई

Fri Sep 12 , 2025
भोपाल। चोक मंदिर में वंदनीय आर्यिका श्री श्रष्टि भूषण माताजी संघ की भव्य अगवानी की गई। इसके पश्चात श्री जी के अभिषेक व शांतिधारा के बाद चोक धर्मशाला में वर्णी जी महाराज की जन्म जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में दिगंबर जैन विद्यालय के विद्यार्थी, स्टाफ और संचालक शामिल हुए। आचार्य […]

You May Like