एंबुलेंस के अभाव में सडक़ पर तड़पते रहे घायल, निजी वेन से लाया गया हॉस्पिटल

मोहन बड़ोदिया।मोहन बड़ोदिया से महज एक किलोमीटर दूर, मोहन बड़ोदिया के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार दोपहर 1 बजे के करीब दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई. जिनमें मोहन बड़ोदिया के केशुराम पिता मोतीलाल पाटीदार उम्र 60 वर्ष निवासी मोहन बड़ोदिया अपनी बाइक पर सवार थे वहीं दूसरी बाइक पर सीताराम पिता सिद्दूलाल उम्र 45 वर्ष, रामकुंवर पति सीताराम उम्र 40 वर्ष, सरिता पिता सीताराम उम्र 14 वर्ष निवासी गोंदलमऊ दूसरी बाइक पर सवार थे. जिनकी बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई. घायलों के परिजन ने 108 एंबुलेंस को फोन किया, किन्तु मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में हादसे के दौरान एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी. 112 को फोन किया गया, किंतु गाड़ी नहीं पहुंच पाई. जबकि 112 एंबुलेंस मोहन बड़ोदिया थाने के सामने खड़ी थी और 108 की जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि 108 एम्बुलेंस कमलकिशोर जी की भागवत कथा सेमली में चल रही है. जहां मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र की 108 एंबुलेंस की ड्यूटी भी वहीं लगाई गई है. ऐसे में सडक़ पर तड़प रहे घायलों को निजी गाड़ी से मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया. जहां से घायलों का प्राथमिक उपचार कर शाजापुर रैफर किया गया. रैफर के दौरान भी एम्बुलेंस नहीं मिलने से निजी वेन करके परिजन शाजापुर जिला अस्पताल ले गए.

Next Post

स्कूटी पाकर मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे खिले

Thu Sep 11 , 2025
शाजापुर। मप्र सरकार द्वारा संचालित नि:शुल्क स्कूटी वितरण योजना के अंतर्गत गुरुवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 शाजापुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया. शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर मेधावी विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप स्कूटी प्रदान की. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के […]

You May Like