मुंबई, 10 सितंबर (वार्ता) विदेशी निवेशकों की पूंजी बाजार में लिवाली से बुधवार को रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरने में कामयाब रहा और 3.75 पैसे की मजबूती के साथ कारोबार की समाप्ति पर 88.1150 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
इससे पहले मंगलवार को रुपया छह पैसे टूटकर 88.1525 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ।
भारतीय मुद्रा आज 1.25 पैसे की बढ़त में 88.14 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। यह ऊपर 88.0675 रुपये प्रति डॉलर और नीचे 88.1925 रुपये प्रति डॉलर तक गयी। अंत में 88.1150 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुयी।
भारतीय पूंजी बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश सकारात्मक रहने से रुपये में तेजी रही। इसके साथ ही शेयर बाजार की तेजी से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, चार पैसे मजबूत
