
नयी दिल्ली, 09 सितंबर (वार्ता) क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट ने मंगलवार अपनी पहली वार्षिक मेगा सेल ‘इंस्टामार्ट क्विक इंडिया मूवमेंट 2025’ के शुभारंभ की घोषणा की।
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस सेल में खरीदारों को तुरंत डिलीवरी के साथ आकर्षक ऑफर मिलेंगे। यह सेल इंस्टामार्ट ऐप और स्विगी ऐप, दोनों पर 19 सितंबर से 28 सितंबर तक लाइव रहेगी।
ग्राहक त्वरित डिलिवरी के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, किचन और डाइनिंग, सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने आदि पर 50-90 प्रतिशत तक की भारी छूट का लाभ उठा सकते हैं। इस सेल में 50 हजार से अधिक उत्पाद उपलब्ध होंगे।
एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीददारी करने पर एक हजार रुपये तक की 10 प्रतिशत छूट मिलेगी। इस सेल में बोट, फिलिप्स, बर्गनर और पैंपर्स साझेदार हैं और एयरविक तथा नेस्टेशिया के सहयोग से इसका आयोजन किया जा रहा है। इंस्टामार्ट ने बताया कि सेल में वन प्लस, ओप्पो, श्योमी, पोको और रियलमी के स्मार्टफोन और बोट, जेबीएल, फिलिप्स, गोबोल्ट, लाइफलॉन्ग, न्यू रिपब्लिक, नॉइज, प्रोट्रॉनिक्स और मार्शल जैसे गैजेट्स और उपकरणों पर काफी लाभदायक डील उपलब्ध होंगे।
घर और रसोई के सामान, बच्चों और व्यस्कों के लिए सौंदर्य प्रसाधन, रोजमर्रा के जरूरी सामान, खिलौने और फैमिली फन के वर्ग में भी कई जानेमाने ब्रांडों के उत्पाद उपलब्ध होंगे।
