ग्वालियर: क्राइम ब्रांच और तीन थानों की पुलिस से 10000 के इनामी बदमाश की मुठभेड़ हुई है।कंपू थाना क्षेत्र के कैंसर हिल पर करीब सुबह 4 बजे एनकाउंटर हुआ। एनकाउंटर के बाद पुलिस ने एक इनामी आरोपी को घर दबोचा।आरोपी का एक साथी भागने में सफल रहा जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। घायल बदमाश कौशल गुर्जर पर मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान के नागदा और अजमेर में भी लाखों की लूट के मामले दर्ज हैं। ग्वालियर जिले के बिजौली का रहने वाला है बदमाश।
