अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त

सिंगरौली: जियावन थाना पुलिस ने सोमवार रात अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए महान नदी से रेत लेकर जा रहे दो ट्रैक्टर जब्त किए।जानकारी के अनुसार एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नदी से अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है। इस पर तत्काल जियावन थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक नीले रंग का पावरट्रैक ट्रैक्टर (एमपी 66 जेडए 5154) और एक चैंपियन फार्म ट्रैक्टर (बिना नंबर) जब्त किया, जिनकी ट्रॉली में अवैध रेत लोड थी।पुलिस को देखते ही दोनों ट्रैक्टर चालक फरार हो गए।

जप्त वाहनों पर थाना जियावन में अपराध दर्ज कर धारा 303(2), 317(2) बीएनएस एवं खान एवं खनिज अधिनियम 4/21 के तहत जांच शुरू कर दी गई है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह, एसआई वाईएल वर्मा, आरक्षक दिनेश कुमार, बबलू यादव एवं डायल-100 की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Next Post

ट्रॉमा सेंटर में आरकेएस खर्च पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

Tue Sep 9 , 2025
सिंगरौली: जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर में वर्ष 2023 से अब तक रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के खर्च और खरीदी गई सामग्रियों को लेकर अनियमितताओं के आरोप जोर पकड़ रहे हैं। डीजल खर्च की जांच के लिए कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिए, लेकिन वे जवाब देने से बच रहे […]

You May Like