
रीवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज जिले के प्रवास के दौरान बहुती प्रपात के समीप आयोजित कार्यक्रम स्थल पर परंपरागत तरीके से गौपूजन किया। मुख्यमंत्री स्वयं को गोपालक कहने में गर्व महसूस करते हैं और अपने निवास पर भी गौमाता की सेवा और पूजन का नियम निभाते हैं। प्रवास के दौरान वे रकरी गांव के गौसेवक सौखीलाल यादव से मिले, जिनकी विशेष कला है कि वे जंगल में विचरण करने वाली गौमाताओं को अपनी आवाज से पास बुला लेते हैं। मुख्यमंत्री ने उनकी इस अद्भुत कला की सराहना की।
