धूमधाम से संपन्न हुआ गणेश विसर्जन, जयकारों से गूंजी ऊर्जाधानी

सिंगरौली। शनिवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर पूरा ऊर्जाधानी क्षेत्र गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों से गूंज उठा। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर और आसपास के इलाकों में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विधिविधान से जलाशयों में विसर्जन किया गया।

गणेश चतुर्थी से ही बैढ़न के ताली, बिलौंजी, कचनी, नवानगर, जयंत, विंध्यनगर, बरगवां, मोरवा, चितरंगी और सरई सहित कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। विसर्जन से पूर्व भक्तों ने गाजे-बाजे, झांकियों, आतिशबाजी और रंग-गुलाल के बीच उत्साहपूर्वक शोभायात्राएं निकालीं। जगह-जगह विशाल भंडारे भी आयोजित किए गए।

राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम, बिलौंजी तिराहा, बस स्टैंड परिसर, एनटीपीसी विंध्याचल के सर्वेश्वर मंदिर सहित अनेक स्थानों पर भक्तों ने घरों और पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का दस दिनों तक पूजन-अर्चन कर भक्तिभाव में लीन रहकर उत्सव को यादगार बनाया।

Next Post

सीएम कल मऊगंज में 241 करोड़ के निर्माण कार्यों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

Sat Sep 6 , 2025
रीवा।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 सितम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर मऊगंज जिले के देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के देवतालाब आ रहे हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10.25 बजे भोपाल से वायुयान से प्रस्थान कर सुबह 11.15 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री 11.20 बजे रीवा एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर […]

You May Like