चितरंगी क्षेत्र की सड़कें बनी सांवा फसल की खलिहान, वाहन चालक हो रहे परेशान

सिंगरौली। चितरंगी तहसील क्षेत्र के मुख्य सड़को में किसान सांवा फसल के लिए अघोषित रूप से खलिहान बना दिया है। जिससे वाहन चालको को परेशानियां उठानी पड़ रही है।

यहां बताते चले कि पिछले वर्ष कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने जिले के सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया था कि किसी भी हालत में सड़को पर खलिहान न बनने पाये। इसके लिए निगरानी रखे, लेकिन जानकारी के मुताबिक चितरंगी-कर्थुआ मार्ग के शेरवा एवं दुधमनिया-बसनिया चितरंगी मार्ग के सड़को पर अघोषित रूप से इन दिनों खलिहान बना दिया गया है।

Next Post

नदी में बहे युवक का शव 54 घंटे बाद मिला

Sat Sep 6 , 2025
सिरोंज। खोंदूपुर नदी में नहाते समय लापता हुए 19 वर्षीय अरुण पंथी का शव आखिकार 54 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। बुधवार को पिता के साथ नहाने गए अरुण को तेज बहाव अपने साथ ले गया था। लगातार दो दिन तक एसडीआरएफ की […]

You May Like