महाशिवरात्रि: शिव बारात में झूमे भक्त, झाकियों ने मोहा मन 

भूत, पिशाच, अघोरियों ने किया नृत्य, अखाड़ा कलाकारों ने दिखाए करतब

 

खरगोन। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर शुक्रवार को समूचे अंचल में शिवभक्ति की बयार बही। शिवालयों के साथ ही शहर में जगह- जगह धार्मिक आयोजन हुए। सुबह, दोपहर, शाम को अलग- अलग क्षेत्रों में शिव बारातें भी निकाली गई, जिससे माहौल धर्ममय बना रहा।

सुबह 11 बजे टेगौर पार्क से झाकियों के कारवें के साथ निकली शिव बारात में महादेव की महिमा का बखान करते सैंकड़ों लोग बाबा भोलेनाथ के बराती बने। सुसज्जित बग्घी, टेक्टर- ट्रालियों पर श्री खाटू श्याम, पावागढ़ वाली माताजी, शिव विवाह के साथ ही नंदी पर सवार मुख्य झांकी ने श्रद्धालूओं का मन मोह लिया। वहीं भोले नाथ की वेशभूषा में शामिल हुए संतोष भंडारी आकर्षण का केंद्र रहे। शामिल भक्तों के साथ बालिका सिया वर्मा ने उनके साथ फोटो व सेल्फी भी ली। महाशिवरात्रि पर गांधी नगर स्थित श्री महामृत्यंूजय महादेव मंदिर से भी भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, वही कमला नगर में सोनी परिवार ने भी शाम 5 बजे शिवपालकी यात्रा निकाली। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान भजनों पर भक्त झूमते नजर आए। इस दौरान फलाहारी खिचड़ी, शकरकंद का प्रसाद भी वितरित किया गया।

20 से अधिक स्थानों पर हुआ स्वागत- सत्कार

शिव बारात में शामिल भक्तों के स्वागत-सत्कार के लिए उत्साह का माहौल नजर आया। अनवर जिंद्रान मित्र मंडल ने शिव बारातियों के स्वागत में फलिहारी वितरण कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। जिंद्रान ने बताया कि पिछले 10 वर्षो से आलोक कर्मा, लोकेंद्र वर्मा, रामेश्वर, नजमुद्दीन बोहरा, दिल्लू जिंद्रान, मुकेश महाजन, अबरार खान आदि सेवाएं देते है। सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाजजनों ने भगत सिंह तिराहे पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसी तरह सहस्त्र औदिच्य 20 से अधिक स्टॉलों पर पुष्पवर्षा, फलहारी खिचड़ी, संतरा, नमकीन छाछ आदि वितरित किए गए।

शिवालयों में गूंजे जयकारे

फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर शुक्रवार को समूचे अंचल में शिवभक्ति की बयार बही। भगवान भोले का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में ब्रह्ममुहुर्त से ही भक्तों का तांता लग गया। शहर के प्रमुख शिवालय ऋणमुक्तेश्वर महादेव, नीलकंठेश्वर महादेव, आशुतोष महादेव, पशुपतिनाथ महादेव सहित कसरावद रोड़ पर त्रिवेणी संगम स्थित मेलडेरेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन, पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रही। महिलाओं ने भी पूजन, दर्शन, अभिषेक के बाद बिलास बत्ती जलाकर परिवार की सुख- समृद्धि की कामना की।

…..

Next Post

विशाल नगाड़ा अयोध्या के श्रीराम मंदिर में विन्ध्य का मान बढ़ाएगा: उप मुख्यमंत्री

Fri Mar 8 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नवभारत न्यूज रीवा, 8 मार्च, रीवा में लगातार कई वर्षों से भव्य शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है. शिवरात्रि के महापर्व पर बैजू धर्मशाला से शिव बारात आरंभ हुई. बारात में सबके आकर्षण का केन्द्र […]

You May Like