पन्ना को 106 करोड़ की सौगात, लाड़ली बहनों को 2028 से मिलेंगे 3000 प्रतिमाह

पन्ना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को गुनौर विधानसभा के अमानगंज में आयोजित महिला सम्मेलन में कहा कि हम सब मिलकर मध्यप्रदेश को विकास में नंबर वन बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पन्ना हीरों और वीरों की भूमि है, जिसे विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दीपावली की भाईदूज से पात्र लाड़ली बहनों को प्रतिमाह 1500 रुपए मिलेंगे और वर्ष 2028 से यह राशि 3000 रुपए प्रतिमाह होगी।

डॉ. यादव ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखण्ड की तकदीर बदलेगी। उन्होंने छात्रों को गणवेश, किताब, साइकिल, लैपटॉप व स्कूटी देने और शासकीय सेवाओं में एक लाख तथा पुलिस विभाग में 22 हजार पदों पर भर्ती की बात कही। मुख्यमंत्री ने पन्ना में शीघ्र मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में उन्होंने 106 करोड़ रुपए के निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। विधायक डॉ. राजेश वर्मा की मांगों पर मुख्यमंत्री ने अमानगंज में अस्पताल उन्नयन, सात उप स्वास्थ्य केन्द्र, सलेहा में नया महाविद्यालय, देवेंद्रनगर कॉलेज में नए संकाय, स्कूल उन्नयन और अगस्त्य मुनि आश्रम सौंदर्यीकरण की घोषणा की। साथ ही स्टेडियम, स्थायी हेलीपैड और उद्वहन सिंचाई परियोजना से 114 गांवों व 25 हजार हेक्टेयर भूमि को लाभान्वित करने की बात कही। मंच से उन्होंने योजनाओं के हितलाभ भी बांटे।

Next Post

अतिथि शिक्षक भर्ती: बिछिया शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर एफआईआर के आदेश

Fri Sep 5 , 2025
मंडला।बिछिया शिक्षा खंड के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ककैया में एक फर्जी अतिथि शिक्षक भर्ती मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में दोषी पाए गए प्राचार्य जयनारायण मिश्रा, संकुल प्राचार्य संजय सिंगौर, अतिथि शिक्षिका ऋतु तिवारी और जांचकर्ता अधिकारी चित्रसेन कार्तिकेय पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश […]

You May Like