सूडान में संयुक्त राष्ट्र की शिविर पर हमला, बंगलादेश के छह शांति सैनिकों की मौत, आठ घायल

ढाका, 14 दिसंबर (वार्ता) बंगलादेश की सेना के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस ने शनिवार रात एक बयान में बताया कि सूडान के अबेई में हमलावरों ने संयुक्त राष्ट्र की शिविर को निशाना बनाया, जिसमें बंगलादेश की सेना के छह शांति सैनिक मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए। बयान में कहा गया कि युद्ध जारी है। इस बारे में तुरंत और कोई जानकारी नहीं मिली है। बंगलादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है।

Next Post

नायलॉन मांझे पर सख्ती, एमजी रोड क्षेत्र में एक साथ छह दुकानों पर कार्रवाई

Sun Dec 14 , 2025
इंदौर: त्योहारों के मद्देनज़र प्रतिबंधित नायलॉन मांझे की बिक्री पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. एमजी रोड थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए छह दुकानों से मिक्स नायलॉन मांझा बेचते पकड़े गए कारोबारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं.एमजी रोड […]

You May Like