
खंडवा।ओंकारेश्वर। मध्य प्रदेश में भी मानसून की बड़ी सक्रियता से जीवन रेखा नर्मदा उफान पर है। अमरकंटक की ओर से बरगी होते हुए भारी जल राशि इंदिरा सागर में पहुंच रही है। वहां के 12 गेट खोलकर 11000 के लगभग क्यूमैक्स पानी छोड़ना पड़ा। इससे ओंकारेश्वर बांध के गेट भी खोलकर जल नियंत्रित करना पड़ा।
गुरुवार दोपहर 3:00 बजे ओंकारेश्वर बांध परियोजना के 21 गेट 2 मीटर तक खोल दिए गए। 11973 क्यूमैक्स पानी छोड़ा जा रहा है। यह पानी गुजरात की तरफ तेजी से बढ़ गया। कुल मिलाकर खंडवा जिले के नदी नाले उफान पर हैं। इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर, सुक्ताता और नागचुन बांध ओवरफ्लो हो रहे हैं।
ओंकारेश्वर बांध के 21 गेट खोले
फिलहाल ओंकारेश्वर बांध का जलस्तर 196.39 गीटर है। बाँध के के 21 गेटों से कुल 35.5 मीटर खोलकर लगभग 8637 क्यूमेक्स एवं बिजली बनाकर 1896 क्यूमेक्स, कुल 10533 क्यूमेक्स पानी छोडा छोड़ा जा रहा है।
इंदिरा सागर के 12 गेट खोलने से बनी स्थिति
यह पानी नर्मदा नगर के इंदिरा सागर से आ रहा है। वहां भी 12 गेट खोल दिए गए हैं। इंदिरा सागर से कुल पानी निष्कारान 10148 क्यूमेक्स किया जा रहा है। ओंकारेश्वर बॉध के जलाशय क्षेत्र में भी वर्षा के कारण जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
ओंकारेश्वर से गांधी सागर जा रहा पानी
पानी आदि गाने के कारण गुरुवार दोपहर 03 बजे से ओंकारेश्वर बाँध के 21 गेटों से 42 मीटर खोलकर लगभग 10077 क्यूमेक्स एवं पावर हाउस से 1896 क्यूमेक्स अर्थात कुल 11973 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है।
