अवैध शराब पर नैनपुर पुलिस की कार्रवाई

नैनपुर ।ग्राम भैंसवाही में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर थाना नैनपुर पुलिस ने रेड कार्रवाई की। थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा व टीम ने आरोपी फागूलाल मरावी (32 वर्ष) निवासी भैंसवाही के कब्जे से 07 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब (कीमत 1050 रुपये) जप्त की। आरोपी के खिलाफ धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से अवैध शराब की सूचना तत्काल देने की अपील की। कार्रवाई में निरीक्षक, उपनिरीक्षक और पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही।

Next Post

बारिश: फसलों पर संकट के बादल, कुओं का जलस्तर बढ़ा

Wed Sep 3 , 2025
सौसर।पिछले सात दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने क्षेत्र का मौसम तो खुशनुमा बना दिया है, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खरीफ की मुख्य फसल मका,कपास और तुवर के खेतों में पानी भर जाने से फसलें खराब होने लगी हैं। कई जगह खेत दलदली हो गए […]

You May Like