
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत साक्षी ढाबा के आगे कैनाल के पास हाईवे रोड पर कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि भगुन सिंह लोधी 28 वर्ष निवासी कालीमठ मदन महल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि साथी मनजीत सिंह के साथ अपनी मोटर साईकल और अमरजीत सिहं के साथ रामसिंह लोधी एवं माहल सिहं लोधी अपनी मोटर साईकल में ग्राम मनेरी से वापस अपने घर मदन महल जा रहे थे। अमरजीत सिहं अपने साथियो के साथ मोटर साईकल में आगे चल रहा था। साक्षी ढाबा के आगे कैनाल के पास हाईवे रोड पहुचे तभी एक कार चालक लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके आगे चल रहे अमरजीत सिहं की मोटर साईकल में टक्कर मार दिया, जिससे अमरजीत सिहं और रामसिंह लोधी, माहल सिहं लोधी तीनों मोटर साईकल सहित रोड पर गिर गए। तीनों को हाथ पैर एवं शरीर में चोटे आई है। कार का चालक इलाज कराने की बोलकर वहा से कार लेकर भाग गया।
