शहर में दो सड़क हादसे, बाइक सवार सहित दो की मौत

 

इंदौर. शहर में देर रात हुए दो अलग अलग सड़क हादसों में बाइक सवार युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई. संयोगितागंज इलाके में बाइक डिवाइडर से टकराने से अंकुर पिता अशोक की जान चली गई, जबकि विजय नगर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल देवेंद्र यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

संयोगितागंज थाना क्षेत्र में दवा बाजार के पास अंकुर बाइक नम्बर एमपी 09 बीवी 4006 से जा रहा था. इसी दौरान उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर के बाद अंकुर बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गया और बेहोश हो गया था. हादसे के समय वहां से गुजर रही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. आरक्षक सुभाष सिंह राठौर और पायलट सुनील पटेल ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बाइक को क्रेन की मदद से थाने पहुंचाया. इसी तरह का दूसरा हादसा विजय नगर थाना क्षेत्र में सी 21 मॉल के सामने हुआ. अग्रवाल नगर निवासी देवेंद्र पिता रामप्रकाश यादव उम्र 44 साल सड़क से गुजर रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. गंभीर चोट लगने से वे सड़क पर गिर गए. राहगीरों ने देवेंद्र को एंबुलेंस की मदद से एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. दोनों मामलों में पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है.

Next Post

कार रोककर बदमाशों ने किया हमला, टाटा नेक्सन और मोबाइल लूटे

Sun Aug 9 , 2026
  इंदौर. क्षिप्रा थाना क्षेत्र में इंदौर देवास बायपास पर कार सवार पांच बदमाशों ने एक कार को रोककर उसमें सवार युवकों से मारपीट की और मोबाइल व कार छीनकर फरार हो गए. बदमाशों ने पहले कार का कांच फोड़ा और विरोध करने पर एक युवक के पैर पर लोहे […]

You May Like