जापान की सफल यात्रा के बाद मोदी चीन के लिए हुए रवाना

टोक्यो/नयी दिल्ली 30 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान की दो दिवसीय सफल यात्रा के समापन पर शनिवार को चीन के लिए रवाना हो गये। श्री मोदी ने चीन के लिए रवाना होने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर कहा कि उनकी जापान यात्रा बेहद सार्थक रही और यह दोनों देशों के लिए काफी लाभकारी होगी। गौरतलब है कि श्री मोदी गुरुवार रात जापान और चीन की चार दिवसीय यात्रा पर टोक्यो पहुंचे थे।
यात्रा के पहले पड़ाव में श्री मोदी ने शुक्रवार को अपने जापानी समकक्ष शिगेरू इशिबा के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत-जापान आर्थिक मंच की बैठक को संबोधित किया। यात्रा के दूसरे दिन आज श्री मोदी अपने जापानी समकक्ष के साथ सिंडई में सेमीकंडक्टर कंपनी के दौरे पर गये । इसके बाद प्रधानमंत्री इशिबा ने श्री मोदी के सम्मान में भोज दिया जिसके बाद श्री मोदी चीन के लिए रवाना हो गये।
श्री मोदी चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वह राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

Next Post

वैश्विक बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए सरकार निर्यातकों को दे आर्थिक सहायता, मिलेगी प्रोत्साहन

Sat Aug 30 , 2025
नई दिल्ली, 30 अगस्त। विशेषज्ञों के एक समूह ने सरकार को निर्यातकों को वित्तीय सहायता देने की सिफारिश की है। इस सहायता का उद्देश्य उन्हें वैश्विक बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद करना है, ताकि वे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में मजबूत प्रतिस्पर्धा कर सकें। ‘मार्केट एक्सेस इनिशिएटिव’ की सिफारिश यह […]

You May Like