नर्मदापुरम: नर्मदा नदी के पोस्ट ऑफिस घाट पर शनिवार को स्नान करने गए 25 वर्षीय युवक के डूबने की घटना से हड़कंप मच गया। सुबह से ही एसडीईआरएफ और होमगार्ड की टीम नदी में युवक की तलाश में जुटी रही, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी।पुलिस के अनुसार युवक की पहचान राहुल पिता रामचंद्र निवासी ग्राम अधारिया, तहसील आमला जिला बैतूल के रूप में हुई है।
वह दो दिन पहले अपनी मां और नानी सहित परिजनों के साथ नर्मदापुरम आया था। सुबह स्नान करने वह पोस्ट ऑफिस घाट पहुंचा, जहां तेज बहाव और बढ़े जलस्तर के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस, एसडीईआरएफ व स्थानीय गोताखोरों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
