बिना हेलमेट पेट्रोल देने से मना करने पर बदमाशों ने पेट्रोल पंप संचालक को गोली मारी

भिंड: बिना हेलमेट पेट्रोल देने से मना करने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप संचालक के ऊपर पिस्तौल और बंदूक से फायरिंग कर दी, बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में पेट्रोल पंप संचालक तेज नारायण लोधी गोली लगने से घायल हो गए हैं. जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए, बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग की घटना पेट्रोल पंप पर लगी सीसीटीवी में कैद हो गई.

भिंड ग्वालियर नेशनल हाईवे 719 बरोही के पास स्थित पेट्रोल पंप के संचालक तेज नारायण बीती रात पंप पर ही रुक गए थे. आज सुबह 5 बजे बजे एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने पेट्रोल डालने के लिए कहा, जिस पर पंप संचालक ने हेलमेट न होने के चलते पेट्रोल डालने से मना कर दिया.

जिस पर बाइक पर सवार होकर आए तीनों युवक भड़क गए और हथियार निकलते हुए पंप संचालक के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से पंप संचालक हाथ और पेट में गोली और छर्रे लग जाने से घायल हो गए. जिन्हें आनन फानन में पंप पर मौजूद लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां उनका इलाज जारी है, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बरोही थाना पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है.

Next Post

भिंड में कुल्हाड़ी से काटा विशाल कछुआ, ग्रामीणों ने मांस की दावत उड़ाई, वन विभाग की टीम पहुंची गांव

Sat Aug 30 , 2025
भिंड:जिले के लहार क्षेत्र के सिकरी जागीर गांव में कुछ ग्रामीणों ने एक विशाल कछुए को बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। तड़पते जलीय जीव को बचाने की बजाय उसका मांस निकालकर गांव में दावत उड़ाई गई। कछुआ बार-बार अपने कवच में छुपकर जान बचाने की […]

You May Like

मनोरंजन