बुनकरों को भुगतान: अब क्रय कर सकेंगे धागा, निगम ने दी 1•5 करोड़ की स्वीकृति

सौसर: प्रदेश हाथकरघा निगम ने क्षेत्रीय बुनकरों की लंबित पांच लाख सत्रह हजार रुपए की शेष राशि को उनके अकाउंट में ट्रांसफ़र कर दिया है। साथ ही धागा पूर्ति के लिए एक करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है।यह जानकारी पूर्व नपाध्यक्ष सुखमन बेंडे ने देते हुए बताया कि मजदुर बुनकरों की लगभग पचास लाख रुपए की राशि लंबित थी लेकिन पिछले दिनों क्षेत्रीय विधायक विजय चौरे द्वारा निगम कार्यालय में किए गए धरना प्रदर्शन के बाद तत्काल राशि जारी की थी जिसमें से पांच लाख रुपए की राशि शेष थी। गौरतलब हो कि हाल ही में सौसर के बुनकरों ने भोपाल में संत रविदास हस्त‌शिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम के एमडी.नागर से भेट की थी।

बेंडे ने बताया कि विधायक चौरे द्वारा कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल से फोन पर चर्चा कर बुनकरों की समस्या से अवगत कराकर शेष बकाया राशि एवं पूर्ण वर्ष कार्य प्रदान करने हेतु अनुरोध किया था। इसी के चलते बुनकरों ने भोपाल पहुंचकर एमडी से भेट की। श्री नागर ने समस्या को गंभीरता पूर्वक लेते हुए बुनकरो की शेष राशि 5 लाख 17 हजार का भुगतान भी तत्काल किया एवं प्रतिवर्ष 1.5 करोड़ का धागा पूर्ति करने हेतु आश्वस्त किया गया।

जिसमे निगम ने 50 लाख की राशि धागा क्रय करने हेतु जारी कर दी। बेंडे ने कहा कि बुनकरों के हितों को लेकर विधायक द्वारा की गई मेहनत रंग लाई जिसके चलते अब क्षेत्रीय बुनकरों का रोजगार सुचारू रूप से चलेगा एवं उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना नही पड़ेगा.सुखमन बेंडे ने इसके लिए विधायक चौरे सहित राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल और निगम के एमडी नागर का आभार व्यक्त किया है।

Next Post

आभूषण खरीदने के बहाने गायब किया सोने का पेंडल,CCTV में कैद हो गई चोरी

Fri Aug 29 , 2025
छिंदवाड़ा: अमरवाड़ा थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स शोरूम से पेंडल चोरी करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब यह वारदात का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को […]

You May Like