भाजपा महिला मोर्चा ने राजवाड़ा पर किया पटवारी और राहुल गांधी का पुतला दहन

इंदौर:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा मातृशक्ति पर दिए गए अभद्र बयान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने राजवाड़ा पर प्रदर्शन कर पटवारी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया. महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा ने कहा कि हरतालिका तीज जैसे पावन पर्व पर महिलाओं को शराब से जोड़ना कांग्रेस की दूषित मानसिकता को दर्शाता है.

उन्होंने प्रश्न किया कि क्या यह कांग्रेस की महिलाओं के प्रति असली सोच है और क्या राहुल गांधी के इशारे पर यह अपमानजनक टिप्पणी की गई. महिला मोर्चा ने मांग की कि पटवारी को प्रदेश की मातृशक्ति से माफी मांगनी होगी. इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री सविता अखंड, महिला मोर्चा महामंत्री कंचन गिदवानी, उपाध्यक्ष वृंदा गौड़, नगर मंत्री अनीता व्यास, ज्योति पंडित, माधुरी जायसवाल, रुपाली पेंढारकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं.

Next Post

आध्या पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बनाई प्रतिमा

Wed Aug 27 , 2025
सीहोर. आध्या पब्लिक स्कूल एवं बचपन प्ले स्कूल में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया. विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट और पुष्पों से सजाया गया था. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यूकेजी कक्षा का एक नन्हा बालक रहा. जिसे संपूर्ण श्रृंगार व परिधान के साथ […]

You May Like