सोहा अली खान के अनुसार घी-कॉफी एनर्जी बूस्टर है, दिमाग को एक्टिव रखती है और पाचन में मदद करती है। लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि इसकी अधिकता एसिडिटी जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान अक्सर अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी डाइट में घी-कॉफी को शामिल करने का अनुभव साझा किया। यह ट्रेंड उन्हें एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से मिला, जो 51 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं।
दरअसल, मलाइका अरोड़ा कुछ समय पहले सोहा अली खान के पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ में पहुंची थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि घी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है और इसे डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। मलाइका की इस सलाह से प्रेरित होकर सोहा ने भी इसे अपनी दिनचर्या में अपनाया और अब उन्होंने अपने अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
