कुख्यात बदमाश पर जानलेवा हमला करने वाले गए जेल

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत सर्वेंट क्वार्टर के पास कुख्यात बदमाश पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया कोर्ट ने उन्हेें जेल भेज दिया है।टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को श्रीमति कमला बाई बाल्मीक 45 वर्ष निवासी सर्वेन्ट क्वाटर गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बेटे सागर उर्फ मान्या पर अनिकेत बाल्मीक, छोटू बाल्मीक, संदीप बाल्मीक एवं पियूष बाल्मीक ने पुरानी बुराई पर चाकुओंं से हमला किया।

पुलिस ने रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर दशरथ उर्फ छोटू बाल्मीक 19 वर्ष निवासी शांति नगर, पियूष करोसिया 19 वर्ष निवासी संजीवनी नगर, अनिकत शिवहरे 19 वर्ष निवासी सर्वेन्ट क्वाटर मेडिकल को गिरफ्तार किया। वारदात में प्रयुक्त चाकू जब्त किया गया। घायल मान्या कुख्यात बदमाश है जिसके खिलाफ सात अपराध दर्ज है

Next Post

बदले एसडीएम, नए सिरे से कार्य विभाजन

Wed Aug 27 , 2025
जबलपुर: कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना ने राज्‍य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों धीरेन्‍द्र सिंह, रूपेश सिंघई, कुलदीप पारासर एवं शिवाली सिंह का स्‍थानांतरण हो जाने तथा मदन सिंह रघुवंशी के पदभार ग्रहण करने से प्रशासनिक कार्य सुविधा को देखते हुए जिले में पदस्‍थ राज्‍य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच नए […]

You May Like