18 जनवरी को गहोई दिवस पर होंगे विभिन्न आयोजन, चल समारोह व शोभा यात्रा निकाली जाएगी

ग्वालियर: श्री गहोई सेवा संस्थान एवम् श्री गहोई वैश्य समाज बृहत्तर ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में गहोई दिवस उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह आयोजन 18 जनवरी को स्थानीय रंग महल में एक बजे से आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व विशाल चल समारोह एवम् शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक अशोक कस्तबार एवम् गहोई समाज के अध्यक्ष दिलीप तपा ने बताया कि सामाजिक बधूओ द्वारा गहोई दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि गहोई समाज सूर्य भगवान के उपासक हैं।

यह चल समारोह 18 जनवरी रविवार को प्रातः 9 बजे स्थानीय सनातन धर्म मंदिर से प्रारंभ होकर इन्द्र गंज चौराहा लोहिया बाजार से नया बाजार होते हुए हूजरात पुल से दौलतगंज महाराज बाड़ा सराफा बाजार राम मंदिर चौराहे से ओल्ड हाईकोर्ट रोड़ इन्द्र गंज चौराहा से अचलेश्वर मंदिर पर समाप्त होगा। उसके बाद सभी सामाजिक बंधु रंग महल के लिए प्रस्थान होंगे वहां पर सामाजिक विचार विमर्श एवम् सम्मान समारोह होगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्था के अध्यक्ष महेश नीखरा सचिव गुलज़ारी लाल धूसर एवम् समाज के मंत्री धनश्याम कंथारिया सहित वरिष्ठ सामाजिक बंधुओं की आयोजन समिति बनाई गई है।

Next Post

ट्रंप की भारी-भरकम टैरिफ धमकी के बीच भारत के साथ आया पोलैंड, रूसी तेल खरीद पर दिया बड़ा बयान; वीमर ट्रायंगल बैठक में जयशंकर ने दिखाई कूटनीतिक मजबूती

Thu Jan 8 , 2026
नई दिल्ली | 08 जनवरी, 2026: रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर अमेरिका के बढ़ते दबाव और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की धमकी के बीच पोलैंड ने भारत का समर्थन किया है। पोलैंड के विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की ने एक महत्वपूर्ण बयान […]

You May Like

मनोरंजन