
सागर। सागर मे सावन माह मे मानसून के मेहरबान होने से झमाझम बारिश का दौर देखने को मिला। आज शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे से देर शाम साढ़े आठ बजे तक बारह घंटे मे दो इंच बारिश दर्ज की गई है और अभी बारिश का दौर जारी है। मानसून के सीजन मे पहली बार सागर की सड़के जलमग्न हो गई। इस वर्ष जून जुलाई माह लगभग सूखा निकल जाने के बाद किसानो के साथ साथ आमजन को श्रावण माह मे ही बारिश की संभावना दिख रही थी। अगस्त माह के दूसरे पखवाड़ से ही सागर मे बारिश का दौर शुरू हुआ। आज शनिवार की सुबह से ही रूक रूक कर बारिश के दौर प्रारंभ हुआ जो जो कि देर रात तक चलता रहा है। स्थानीय मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बारह घंटे मे 52 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सिविल लाइन से तिली चौराहा स्मार्ट रोड पर तहसीली और वन विभाग कार्यालय के आसपास सड़क पर जलभराव देखने को मिला तो सिटी लिंक रोड जीरो माइल्स के पहले नगर निगम कार्यालय के सामने और कटरा बाजार मे सड़क जलमग्न हो गई।
