जबलपुर। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार की शाम नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की न्यूनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट में जिला अस्पताल छिंदवाड़ा से रेफर होकर आए बच्चों को दिये जा रहे उपचार की जानकारी ली। श्री शुक्ल ने भर्ती बच्चों के परिजनों से भी भेंट कर उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज का भरोसा दिया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों से भी चर्चा की तथा उन्हें बच्चों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रखने के निर्देश दिये। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा तथा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी भी इस दौरान उनके साथ मौजूद थे।
Next Post
ततैया के डंक व सर्प ने बुझाए दो चिराग
Sat Aug 22 , 2026
सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम दार में एक परिवार पर ऐसी दुखदायी आफत टूटी कि कुछ ही घंटों के अंतराल में घर के दोनों चिराग बुझ गए। रोशनलाल बैगा के दो मासूम बेटों की अलग-अलग घटनाओं में मौत से पूरा परिवार सदमे में है। बच्चों की मौत के बाद […]

You May Like
-
9 months ago
श्योपुर में बस दुर्घटनाओं में कमी लाने चला अभियान