देश को लूटना ही इंडी गठबंधन का उद्देश्य, ये देश में लागू करना चाहते हैं तालिबानी शासन : योगी

बेतिया/मोतिहारी (वार्ता) उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में चुनावी सभाओं में कहा कि कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और उनके इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडी गठबंधन) के साथियों का उद्देश्य मिलकर लड़ना और जीतकर लूटना है।

श्री योगी ने पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, राजद और उनके इंडी गठबंधन के साथियों का मिलकर लड़ना और जीतकर देश को लूटना ही उद्देश्य है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद देश में पर्सनल लॉ के जरिए तालिबानी शासन लागू करना चाहते हैं। ऐसे तालिबानी शासन में बेटियां पढ़ने नहीं जा पाएंगी, महिलाएं बाजार नहीं जा पाएंगी और बुर्के में कैद हो जाएंगी, जिसे कोई भी हिन्दुस्तानी बर्दाश्त नहीं कर सकता है।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनसभा में मौजूद बुलडोजर को देखते हुए कहा कि यही माफिया और आतंकवादियों का सबसे अच्छा उपचार है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में आतंकवाद और नक्सलवाद का सफाया हो चुका है।

Next Post

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन , सैंकड़ों लोगों के मरने की आशंका

Fri May 24 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पोर्ट मोरेस्बी 24 मई (वार्ता) प्रशांत महासागरीय देश पापुआ न्यू गिनी में एंगा प्रांत के एक गांव में भूस्खलन से करीब 100 लोगों के मरने की आशंका है। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (एबीसी) ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट […]

You May Like

मनोरंजन