
नई दिल्ली। आज एआईसीसी मुख्यालय में मध्यप्रदेश के नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश विधानसभा उमंग सिंघार सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों को संगठन की मजबूती, कांग्रेस के सिद्धांतों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्षरत रहने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्षों ने संकल्प लिया कि वे भाजपा की वोट चोरी की साजिशों को बेनकाब करेंगे और जनता के विश्वास की लड़ाई जीतेंगे।
जिलाध्यक्षों ने कहा कि राहुल गांधी का संघर्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम ने संगठन में नई ऊर्जा और जोश का संचार किया है।
डॉ. संजय कामले ने बताया कि टीम मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विश्वास दिलाया है कि वह कांग्रेस की मजबूती और सिद्धांतों की स्थापना के लिए प्राण-प्रण से समर्पित रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने एक स्वर में प्रतिज्ञा ली
लोकतंत्र और संविधान बचाने की इस निर्णायक लड़ाई को हर हाल में लड़ेंगे और विजय हासिल करेंगे।
