स्कूल के कक्ष में दिन से बैठा था पांच फीट लंबा कोबरा नाग

जबलपुर: बेलखेड़ा थानांतर्गत मनकैडी के आगे ग्राम हिनौतिया में स्थित शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला के कक्ष क्रमांक तीन में विगत तीन दिन पहले एक पांच फीट लंबा कोबरा नाग प्रवेश कर गया जो कि पांचवीं और छठवीं कक्षा की किताबों के ढेर में छिपा था। जब भी कोई कक्ष में प्रवेश करता था तो आहट पाकर नागराज जोर से फुंफकार मारते थे जिससे शिक्षक अथवा कर्मचारी गण कक्ष से उल्टे पांव बाहर लौट जाते थे।

यद्यपि खेतों में पानी भर गया है।इस कारण नागराज इस कक्ष में प्रवेश कर गये तो फिर बाहर निकलने का नाम नहीं ले रहे थे। अंततः यहां के शिक्षक उमेश भुर्रक ने बेलखेड़ा थाने से सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे का नंबर प्राप्त कर सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का नाग है।

Next Post

किसानों का पांचवे दिन भी जारी रहा जल सत्याग्रह

Sun Aug 24 , 2025
सीहोर। किसानों का जल सत्याग्रह पांचवें दिन भी जारी रहा. थाली बजाकर किसानों ने अपनी नाराजगी जताई और प्रशासन को चेताया कि जब तक फसल बीमा राशि का भुगतान नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा. सीवन नदी में किसान पानी में खड़े होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. इस दौरान […]

You May Like