टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहनों से शुल्क वसूली पर सरकार का स्पष्टीकरण

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (वार्ता) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कहा है कि टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहन चालकों से सड़क उपयोग के लिए शुल्क वसूल किये जाने की खबरें फर्जी और भ्रामक हैं

मंत्रालय ने गुरुवार को इस बारे में स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहन चालकों से टोल शुल्‍क वसूले जाने के संबंध में सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों का प्रसार किया जा रहा है।

टोल प्लाजा से जुड़ी खबरों पर मंत्रालय ने कहा “राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण-एनएचएआई स्पष्ट करना चाहता है कि देश भर के राष्ट्रीय राजमार्गों और राष्ट्रीय एक्सप्रेस-वे पर स्थित टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहन चालकों से कोई उपयोगकर्ता शुल्क नहीं लिया जाता है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर उपयोगकर्ता शुल्क राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण एवं संग्रह) नियम, 2008 के अनुसार लिया जाता है और दोपहिया वाहनों से टोल शुल्क लेने का कोई प्रस्ताव नहीं है।”

मंत्रालय ने कहा है कि नियमों के अनुसार, टोल प्लाजा पर उपयोगकर्ता शुल्क चार या अधिक पहिया वाहनों से लिया जाता है, जिसमें कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन, हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के माल वाहन या मिनी बस, बस या ट्रक, भारी निर्माण मशीनरी या अर्थ मूविंग इक्विपमेंट या मल्टी एक्सल वाहन जिनमें तीन से छह एक्सल, बड़े वाहन सात या अधिक एक्सल जैसी श्रेणियां शामिल हैं।

 

Next Post

लघु उद्योग भारती बिरलानगर की बैठक हुई

Thu Aug 21 , 2025
ग्वालियर। लघु उद्योग भारती बिरलानगर ईकाई की बैठक पुरुषोत्तम कौशिक के दफ्तर मे रखी गई। बैठक में मुख्य आतिथि एमएसएमई के जोयंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता, अध्यक्षता प्रान्तीय अध्यक्ष सोबरन सिंह तोमर, विशिष्ट आतिथि मध्य भारत प्रान्त संयुक्त महामंत्री निर्मल सिंह चौहान, आदेश बंसल, पुरुषोत्तम कौशिक उपस्थित थे। बैठक का संचालन […]

You May Like