दुबई 21 अगस्त (वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यू एच ओ) के साथ मिलकर गाजा से 155 घायल और बीमार फलस्तीनी लोगों को सुरक्षित निकाला है।
यूएई की विदेश मंत्रालय ने बताया, “यूएई चिकित्सा कर्मियों ने गंभीर रुप से घायल लोगों को अबु धाबी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवा दिया है, जबकि अन्य बीमारों और उनके परिजनों को एमिरेट्स ह्यूमैनिटेरियन सिटी में रखा गया है, जहाँ उनको आवश्यक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी।”
इन फलस्तीनी लोगों को करम अबु सलेम सीमा से सुरक्षित इजरायल लाया गया, जहाँ से रेमन हवाई अड्डे से फिर यूएई ले आया गया।
कुल मिलाकर 2,785 घायल और गंभीर रूप से बीमार फलस्तीनियों और परिजनों को अब तक इलाज के लिए गाज़ा पट्टी से यूएई ले जाया जा चुका है। गाज़ा पट्टी के निवासियों की मदद के लिए राफ़ा और मिस्र के शहर एल अरिश में यूएई के दो फील्ड अस्पताल भी स्थापित किए गए हैं।
Next Post
बोलीविया की अदालत ने संसद में लिथियम खनन चर्चा पर लगाई रोक
Thu Aug 21 , 2025
ब्यूनस आयर्स 21 अगस्त(वार्ता) ला पाज़ के पर्यावरण न्यायालय ने बोलीविया में लिथियम खनन को लेकर रुस और चीन के साथ अनुबंध के विषय पर संसद में हो रही चर्चा पर रोक लगा दिया है। बोलीविया के लोकपाल कार्यालय ने बताया कि ला पाज़ न्यायालय ने लिथियम खनन से संबंधित […]

