डीलरशिप, पेट्रोल बिक्री पर कमीशन देने के नाम पर 30 लाख की ठगी

पेट्रोल पंप संचालिका पर एफआईआर दर्ज
जबलपुर: डीलरशिप, पेट्रोल बिक्री पर कमीशन देने के नाम पर 30 लाख की ठगी की गई। अधारताल पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालिका के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक गीतांजली त्यागी पति भूषण त्यागी निवासी चण्डीधाम परिसर अधारताल ने शिकायत करते हुए बताया कि फरवरी 2023 में कल्पना सिंह अपनी महिला मित्र रामकली अहिरवार निवासी रामकली अहिरवार पति राम रतन अहिरवार निवासी अग्रसेन वार्ड विजय नगर अंजली पेट्रोल पंप बरेला की संचालक को उसके घर लेकर आयी और बताया कि पति को एड्स हो गया है।

आर्थिक स्थिति दिन व दिन अत्यंत दयनीय होती जा रही है यहाँ तक कि बच्चों की पढ़ाई एवं खाने का खर्च भी हम बहन नहीं कर पा रहे हैं। और आगे बताया कि में रामकली अहिरवार की पार्टनर हैं। लेकिन हमारे पास पैट्रोल पंप को संचालित करने के लिए पैसे नहीं हैं। पेट्रोल पम्प से होने वाले पैट्रोल की बिक्री में लगभग 3 रुपए प्रति लीटर मुनाफा होता है तो यदि आप हमारी मदद करोगी तो हम 1-5 रूपए लीटर की दर से आपको मुनाफे में हिस्सेदारी देंगे जिसका भुगतान प्रतिमाह नियमित रूप से किया जायेगा एवं हमारी लगाई गई समस्त रकम एक वर्ष के भीतर वापिस कर दी जायेगी और कल्पना सिंह की महिला मित्र रामकली अहिरवार ने कहा कि अगर कल्पना सिंह ने पैसा वापिस नहीं दिया तो मैं पैसा वापिस करेंगी, पेट्रोल पंप पर पूर्ण मालिकाना हक आपका होगा। विश्वास करके एवं पति के मित्र के परिवार की विषम परिस्थितियों में मदद करने के लिए प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।
तीस लाख लेकर बदले में दिए चार लाख
पीडि़ता के मुताबिक मार्च 2023 से इन्हें पेट्रोल पम्प संचालित करने पैसा देना प्रारम्भ किया और अगस्त 2023 तक लगभग तीस लाख से ऊपर की रकम ले चुकी हैं और बदले में मात्र 4-5 लाख रूपये ही वापिस किया है। जब बार बार इन महिलाओं से हिसाब करने के लिए गुजारिश की गई तो दोनों महिलाएँ हीला हवाली करने लगी। पुलिस ने कल्पना सिंह, रामकली अहिरवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

नोरा फतेही कंचना 4 में निभाएंगी लीड रोल

Thu Aug 21 , 2025
नोरा फतेही अब तमिल सिनेमा में भी डेब्यू करने जा रही हैं। वे ‘कंचना 4’ में लीड रोल निभाती नजर आएंगी। इस खबर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपना जलवा तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बिखेरने को तैयार है। […]

You May Like