नोएडा एफसी ने गढ़वाल यूनाइटेड को हराया

नयी दिल्ली (वार्ता) नेहरू स्टेडियम पर खेले जा रहे ए डिवीजन मुकाबलों में नोएडा एफसी ने गढ़वाल यूनाइटेड को प्लेयर ऑफ द मैच मनीष सुयाल के गोल से पराजित किया। वहीं दूसरे मुकाबले में वारियर को यंग ब्वायज ने 2-2 पर रोक कर अंक बांट लिए।

वारियर के लिए लालजामराविया और मोहन ने गोल किए तो यंग ब्वायज के दोनों गोल मोइरांगदम ने जमाए।

विनोद नगर मैदान पर खेले गए सीनियर डिवीजन रेलिगेशन राउंड मैचों में जगुआर एफसी ने गढ़वाल डायमंड को गोल शून्य बराबरी पर रोक अंक बांटे। दोनों टीमों ने आसान मौकों पर कमजोर निशाने लगा कर गोल जमाने के मौके बेकार किए और अंक बांट लिए। एक अन्य मुकाबले में सिटी एफसी ने उत्तराखंड एफसी को नजबुल मोला के गोल से परास्त कर जीत के साथ अभियान शुरू किया।

इस बीच रेलिगेशन राउंड में दिल्ली टाइगर्स के नाम वापस लेने के कारण मुकाबला चार टीमों के बीच रह गया है। फिलहाल सिटी तीन अंकों के साथ पहले नंबर पर है जबकि गढ़वाल डायमंड, जगुआर और उत्तराखंड दौड़ में शामिल हैं।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 23 मई 2024

Thu May 23 , 2024
पंचांग 23 मई 2024:- रा.मि. 02 संवत् 2081 वैशाख शुक्ल पूर्णिमा गुरूवासरे शाम 6/41, विशाखा नक्षत्रे दिन 8/55, परिघ योगे दिन 12/14, विष्टि करणे सू.उ. 5/19 सू.अ. 6/41, चन्द्रचार वृश्चिक, पर्व- स्नान-दान पूर्णिमा, बुद्धपूर्णिमा, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7. ————————————————— आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: गुरूवार […]

You May Like