यादव के निर्देश पर दुर्घटना में घायल तीर्थयात्री को एयर लिफ्ट कराया गया

भोपाल, 26 सितम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी में उदयपुरा क्षेत्र के तीर्थ-यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त होने पर दु:ख व्यक्त किया है।

डॉ. यादव के निर्देश पर जिला प्रशासन ने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पं. विनय पस्टारिया को एयर एंबुलेंस से तत्काल भोपाल एयर लिफ्ट कराया। उन्होंने जिला प्रशासन को अन्य घायलों के उपचार की तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने भगवान महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

 

Next Post

मध्यप्रदेश में 22 लाख से अधिक स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को वितरित की गयीं पाठ्य पुस्तकें

Thu Sep 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 26 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 22 लाख 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को पिछले वर्ष निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गयी हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग की निशुल्क […]

You May Like

मनोरंजन