
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को महाकालेश्वर भगवान की परंपरागत सवारी में शामिल होकर श्रद्धाभाव प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने सवारी मार्ग पर डमरू और झांझ बजाकर भक्ति माहौल को और अधिक उल्लासमय बना दिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से संवाद कर उज्जैन को धार्मिक नगरी के रूप में गौरवान्वित करने की बात कही। महाकाल सवारी में शामिल श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
