पिछड़ा वर्ग के कांग्रेसी नेताओं के उम्मीदों पर फिरा पानी

सिंगरौली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेशध्यक्ष जीतू पटवारी ने काफी मसक्कत के बाद नये जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान किया। जहां शहर सिंगरौली प्रवीण सिंह एवं ग्रामीण पूर्व विधायक सरस्वती सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्षों नाम के ऐलान के बाद पिछड़ा वर्ग के ब्राम्हण दावेदारों के उम्मीदों पर पानी फिर गया है। वही सोशल मीडिया में उक्त चयन को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं शुरू हैं। गौरतलब है कि जिलाध्यक्ष शहर एवं ग्रामीण सिंगरौली के चयन के लिए तीन-तीन बार पर्यवेक्षक आये हुये थे। जहां दावेदारों ने अपना बायोडाटा दिया था और उम्मीद लगाई गई थी कि इस बार शहर में मतदाता बाहुल्य पिछड़ा वर्ग में साहू समाज को जगह मिलेगी। वही ब्राम्हण समाज भी उम्मीद लगाया था कि मतदाताओं की संख्या देख जाति समीकरण साधने के नियत से शहर का अध्यक्ष किसी न किसी ब्राम्हण नेता को पार्टी बनाएगी। परंतु ऐसा नही हुआ। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में शहर अध्यक्ष के रूप में अरविन्द सिंह चन्देल के स्थान पर प्रवीण सिंह चौहान को अध्यक्ष बना दिया। हालांकि प्रवीण सिंह चौहान मूलत: चितरंगी ब्लॉक के निवासी हैं। जहां शहर अध्यक्ष के चयन को लेकर सोशल मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं लोगबाग व्यक्त कर रहे हंै। कुछ लोग यहां तक कह रहे हंै कि मतदाताओं के संख्या के आधार पर ब्राम्हण या साहू समाज वर्ग के दावेदारों के नेताओं को अध्यक्ष बनाना चाहिए था। लेकिन कांग्रेस जाति समीकरण को नजरअंदाज किया है। जिससे पिछड़ा वर्ग नेताओं के दावेदारों की धरी की धरी रह गई। वही कुछ लोग यहां तक लिख रहे हैं कांग्रेस की दुर्गति इन्हीं सब कारणों से हुई है और आगे आने वाले दिन भी अच्छे संकेत नही दिख रहे हैं। हालांकि सिंगरौली ग्रामीण में जाति समीकरण को साधने का काम कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में सफल माना जा रहा है। राज्यमंत्री राधा सिंह के गृह ग्राम निवासी पूर्व विधायक सरस्वती सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त कर एक तीर से कई निशना साधा है। फिलहाल कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग से जुड़े नेताओं के उम्मीदों पर तगड़ा झटका लगा है। इसका असर अभी तो नही चुनाव के वक्त दिखेगा। ऐसा जानकार के साथ-साथ राजनैतिक पंडित मान रहे हैं।

Next Post

श्री कृष्ण प्रेम-भक्ति , रुप-सौंदर्य, और गुण सभी में माधुर्यता के सर्वश्रेष्ठ रूप

Sun Aug 17 , 2025
सागर । भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों द्वारा मटकी फोड़ तथा श्री कृष्ण -राधा का रूप अभिनय के साथ श्री कृष्ण जी के जीवन एवं उनकी शिक्षा पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस अवसर […]

You May Like