
जबलपुर। खितौला थाना अंतर्गत पालीवाल काॅलोनी में चोर ढाई तोला सोने का हार समेत जेवर नगदी अन्य सामान चुराकर ले गए। पुलिस ने बताया कि राजदीप दुबे 20 वर्ष निवासी पालीवाल काॅलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पढ़ाई करता है 16 अगस्त को वह एवं उसकी मां संगीता दुबे, छोटा भाई ऋषिराज अपने घर पर थे, लगभग 4 बजे मां घर के पीछे सुरेश यादव के यहां भजन में चली गयी थीं, वह गेहूं पिसाने चला गया था, शाम लगभग 5 बजे गेहू पिसाकर वापस आया तो देखा घर के दरवाजे का ताला टूटा था, अंदर जाकर देखा आलमारी का दरवाजा खुला था लाकर में चाबी लगी थी, लाकर खुला था, उसने छोटे भाई से सुरेश यादव के घर से मां केा बुलवाया, मां ने देखकर बताया कि सोेने का लगभग ढाई तोला का हार, 4 चूड़ी वजनी डेढ़ तोला, 2 पासबुक, नगदी 30 हजार रूपये गायब थे, कोई अज्ञात चोर ताला तोड़कर सोने के जेवर एवं नगदी चोरी कर ले गया है।
