कालापीपल विधानसभा के 11 गांवों के नाम बदले मुख्यमंत्री ने

शाजापुर, शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रदेश में लाड़ली बहना के खाते में राशि डाली गई. इसके बाद कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने उन गांवों के नाम दिए, जिन गांवों के नाम बदलना थे. मुख्यमंत्री ने मंच से 11 गांवों के नाम बदलने वाले प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की. मंच से मुख्यमंत्री ने कहा कि जब गांव का नाम मोहम्मदपुर है, जहां एक भी मुसलमान नहीं रहता है, विधायक ने इस गांव का नाम मोहनपुर प्रस्तावित किया. एक दर्जन से अधिक मुस्लिम समाज के नाम पर जो गांव थे, उनके नाम बदलने का प्रस्ताव दिया गया.

Next Post

काउंटर पर बैठी युवती को लगाई 5 हजार की चपत 

Sun Jan 12 , 2025
100 रुपए के नोटों के बदले मांगे थे 500 के नोट सेंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपी भोपाल, 12 जनवरी. गौतम नगर स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर के काउंटर पर बैठी युवती को शातिर जालसाज ने 5 हजार रुपए की चपत लगा दी. आरोपी 100 रुपए के नोटों […]

You May Like