भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसा

भिलाई, 16 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र में स्थित ब्लास्ट फर्नेस-8 में शुक्रवार रात अचानक डस्ट क्रिएटर फटने से आग लग गई।

जानकारी के अनुसार, इस घटना से संयंत्र को बड़ा नुकसान पहुंचा है। आग पर काबू पाने के लिए बीएसपी की फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर तैनात की गईं।

वहीं बीएसपी प्रबंधन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह आग गैस के रिसाव के कारण लगी। प्रबंधन का दावा है कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है और शाम तक हालात सामान्य हो जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संयंत्र को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है।

Next Post

विधायक मंडावी ने सड़क हादसे के शिकार युवक को पहुंचाया अस्पताल

Sat Aug 16 , 2025
अंबागढ़ चौकी, 16 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मोहला-एकटकन्हार मार्ग पर चिलमटोला एफसीआई गोदाम के पास एक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान दौरे पर निकले मोहला-मानपुर के विधायक इंद्रशाह मांडवी की नजर सड़क पर बेहोश पड़े युवक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत काफिला रुकवाकर घायल […]

You May Like

मनोरंजन