जबलपुर: कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 124 आवेदन दिये। जिसमें 93 नये आवेदन हैं तथा 31 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे।
जनसुनवाई में आये ज्यादातर संबल योजना अंतर्गत सहायता, पात्रता पर्ची व राशन दुकान बदलने, छात्रवृत्ति दिलाने, अवैध कब्जा, नाली सफाई, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, पेंशन, पीएम किसान योजना में शामिल करने, आर्थिक सहायता, लड़ाई-झगड़ा, समग्र आईडी आदि से संबंधित आवेदन थे। जनसुनवाई के दौरान एसडीएम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
