इंदौर में चार नाबालिग बच्चियां संदिग्ध हालात में लापता

इंदौर: शहर में स्वतंत्रता दिवस के दिन अलग-अलग इलाकों से चार नाबालिग बच्चियों के अचानक लापता होने की घटनाएं सामने आई हैं. परिजनों ने थानों में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बच्चियों को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. पुलिस ने चारों ही मामलों में अपहरण की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पहला मामला थाना एरोड्रम क्षेत्र का है. यहां कालानी नगर निवासी दिनेश मालवीय ने रिपोर्ट लिखाई कि 15 अगस्त की रात करीब 8.30 बजे उनकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया. दूसरी शिकायत थाना राजेंद्र नगर में दर्ज हुई. गिरीराज विला निवासी मीना चौधरी ने बताया कि उनकी बेटी शाम करीब आठ बजे अचानक घर से बिना बताए कहीं चली गई. परिजनों को शंका है कि कोई अज्ञात युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है.

तीसरी घटना थाना खजराना क्षेत्र की है. तपेश्वरी बाग निवासी माधुरी राठौर ने रिपोर्ट लिखाई कि उनकी नाबालिग बेटी को 13 अगस्त की अलसुबह करीब 2.30 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. चौथा मामला थाना बाणगंगा का है, कुमेड़ी गांव निवासी ममता वर्मा ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त की दोपहर 2 बजे के करीब उनकी बेटी घर से लापता हो गई. परिजनों को संदेह है कि कोई बदमाश उसे बहला-फुसलाकर ले गया. पुलिस ने चारों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर सीसीटीव फुटेज के आधार पर बच्चियों की तलाश शुरू कर दी है

Next Post

GMC के पैरामेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश की तिथि बढ़ी, अब 21 तक कर सकेंगे आवेदन

Sat Aug 16 , 2025
भोपाल: गांधी चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए पैरामेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 18 अगस्त की बजाय 21 अगस्त 2025 की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। पहले चरण की काउंसलिंग 27 अगस्त से 4 सितंबर 2025 […]

You May Like